Roorki News: महिला 11 साल की बच्ची संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: मंगलौर। खेडाजट से एक महिला अपनी 11 वर्षीय पुत्री के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत चार जुलाई को उनकी 32 वर्षीय पत्नी बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। उनके साथ उनकी 11 वर्षीय पुत्री भी थी। बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद मां-बेटी दोनों घर वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन और रिश्तेदारियों में पता लगाने के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित पति ने पुलिस को तहरी दी है। इंस्पेक्टर भगवान महर का कहना है कि गुमशुदा मां-बेटी की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.