रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: मंगलौर। पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रही एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के खिलाफ एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज था और न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...