रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर सोमवार को रामनगर के श्री वाल्मीकि मंदिर समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का संगम देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर मानव समाज को धर्म, ज्ञान, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। झांकियों के दर्शन के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ उमड़ी और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Roorki News: बुग्गावाला और बंजारेवाला में धूमधाम से मनाई मह...