रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। वीबी जीराम जी योजना के तहत काम और मजदूरी न मिलने से नाराज हबीबपुर निवादा के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जल्द रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। भारतीय समाजसेवी यूनियन के अध्यक्ष बालचंद ने बताया कि करीब 15 दिन पहले कई श्रमिकों ने रोजगार की मांग की थी, लेकिन काम नहीं मिला। इससे नाराज होकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि रोजगार मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में बालचंद, वीरवती, मांगेराम, जयपाल, किरण, राजेंद्र, सोनू, सुखलाल, नरेश, सुशीला, अनीता, रूबी, सोनिया, राज्जो, अखिलेश, दर्शन, सुधा, मोनी, सत्तो, अनारकली, कांति, सुमन और लता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...