रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के डौसनी गांव निवासी मदनपाल के घर में शुक्रवार तड़के मगरमच्छ घुस आया। इससे परिवार के लोग घबरा कर घर की छत पर चढ़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह ने मगरमच्छ को काबू कर जल क्षेत्र में छोड़ दिया। बताया कि मगरमच्छ काफी आक्रामक था। उसे पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: डौसनी गांव में घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...