रुडकी, नवम्बर 28 -- Roorki News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड पर शनिवार सुबह मकान के विवाद को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों महिलाओं को चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। दोनों महिलाओं के बीच मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों आमने-सामने आ गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...