रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन लक्सर के मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और बच्चों की दीर्घायु की कामना की। मुख्य बाजार स्थित जगदंबा मंदिर और सीमली गांव के मंदिर में सुबह कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित कर पूजा की। दोपहर बाद तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। घरों में भी भक्तों ने मां चंद्रघंटा की आराधना कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।ज्योतिषाचार्य यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना में लीन हुए श्रद्धालू पंडित संदीप भा...