Roorki News: मंगलौर में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: मंगलौर। घास मंडी मंगलौर में बिना स्वीकृति कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अनुसार, शमसेर नामक व्यक्ति द्वारा करीब 20 फीट लंबाई और 10 फीट चौड़ाई में भूतल पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध संबंधित अधिनियम की धाराओं के तहत वाद दर्ज किया था। कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को सील कर दिया। टीम ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को बिना स्वीकृति निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.