Roorki News: भूमिया खेड़ा पर यज्ञ कर मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि
रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रविवार को शिक्खर गांव स्थित भूमिया खेड़ा पर श्रद्धा के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में गांव के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। यज्ञ सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने गांव की परिक्रमा निकाली। परिक्रमा के दौरान भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। श्रद्धालु पूरे गांव में घूमते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते रहे। महाराज किशोर कुमार ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा मजबूत होता है तथा सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर कांशीराम, इलामचंद सैनी, रकमपाल सैनी, राजेश सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.