रुडकी, अगस्त 6 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। भारी बारिश के चलते हज हाउस मार्ग पर रेन बसेरे के पास लोहे की रेलिंग भरभराकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद सड़क पर मलबा फैलने से जायरीनों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण रेलिंग की नींव कमजोर हो गई थी। इसके चलते वह अचानक सड़क पर गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बारिश के कारण मार्ग पर लोगों की आवाजाही बेहद कम थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...