रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: रुड़की। भाजपा कार्यकर्ताओं की पांचवीं मैंगो पार्टी में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच भाईचारा और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक ऋषिपाल बालियान ने आयोजन के उद्देश्य बताए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न किस्म के आम, चाट और गोलगप्पों का आनंद लिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री आदेश सैनी, अमीलाल बाल्मीकि, प्रमोद चौधरी, सौरभ सिंघल, संजय कश्यप, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...