Roorki News: भाईचारे से समाज से नफरत, जुल्म और बुराइयों का हो सकता है खात्मा
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: सूफी संतों की नगरी पिरान कलियर स्थित खानकाह-ए-फैजान वाहिद में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और शहीदा ने कर्बला की याद में एक रूहानी महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया और कर्बला के संदेश को अपनी जिंदगी में अपनाने का संकल्प लिया।
कर्बला की याद में महफिल महफिल की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन-ए-पाक से हुई। इसके बाद नोहखानी और कर्बला की याद में तकरीरें पेश की गईं। खानकाह के गद्दीनशीन सैय्यद फरीद आलम साबरी ने कहा कि कर्बला का वाकया केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि इंसानियत, सब्र, कुर्बानी, इंसाफ और हक की राह पर डटे रहने की सबसे बड़ी मिसाल है।
इमाम हुसैन की कुर्बानी हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने परिवार और साथियों के साथ जो कुर्बानी दी वह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.