Roorki News: भगवानपुर में घरों में घुसा पानी, नालियों की सफाई न होने पर रोष
रुडकी, जुलाई 9 -- Roorki News: लगातार बारिश और नालियों की समुचित सफाई न होने से क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया। गलियों और सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई घरों का घरेलू सामान भी खराब हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने प्रशासन से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष गुलबहार ने बताया कि नालियों की सफाई कराई गई है और बारिश के बाद भी सफाई अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.