रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की बदहाली उद्यमियों और कर्मचारियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हालात यह हैं कि हल्की बारिश होते ही औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें पानी में डूब जाती हैं। जलभराव के कारण सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो जाता है। फैक्ट्रियों में आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों के साथ ही कर्मचारियों और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय से बनी इस समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...