रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: लक्सर। श्री सीमेंट फैक्ट्री से सुल्तानपुर की ओर जा रहे एक टेंपो के अकबरपुर ऊद मार्ग पर अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे अनियंत्रित हुआ टेंपो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चालक की पहचान रुड़की निवासी इरशाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायल इरशाद को उपचार के लिए रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...