Roorki News: बोर्ड बैठक में 78 प्रस्ताव पास, 12 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
रुडकी, जुलाई 29 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। नगर पंचायत इमलीखेड़ा बोर्ड की बैठक में विकास से जुड़े करीब 80 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इनमें से 12 करोड़ रुपये की लागत के 78 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। बैठक में नगर के सभी नौ वार्डों में सुविधाएं जुटाने और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासद पवन रोड़, रोशन लाल, नितिन ठाकुर, सोनिया सैनी, सचिन पाल, पूनम देवी, अभिषेक, मेहरबान आदि ने अपने वार्डों से संबंधित प्रस्ताव रखे। इनमें सड़क-नाली निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, खराब हैंडपंपों, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, खेल मैदान का निर्माण, गोशाला स्थापना, श्मशान घाट और पार्कों के सौंदर्यीकरण, मंदिरों और गुरुद्वारे के सौंदर्यीकरण तथा इमलीखेड़ा बिजलीघर से नगर को जोड़ने जैसे प्रस्ताव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.