रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। एक ईंट भट्ठा मालिक के बैंक खाते में बैंक की गलती से आठ लाख रुपये अतिरिक्त पहुंच गए। बैंक प्रबंधक ने जब रकम वापस करने के लिए भट्ठा मालिक से संपर्क किया तो उसने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। बैंक प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भलस्वागाज के स्टेट बैंक प्रबंधक ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा मालिक द्वारा भट्ठे के लिए बैंक से लोन कराया जा रहा था। लोन की रकम खाते में भेजते समय बैंक कैशियर से गलती हो गई और निर्धारित रकम से आठ लाख रुपये अधिक भट्ठा मालिक के खाते में ट्रांसफर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...