रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: कस्बे और क्षेत्र में गुरुवार सुबह से हो रही बेमौसम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से जहां गन्ना कोल्हुओं में गन्ने की पेराई नहीं हो पाई, धान की फसल जमीन पर गिरने से किसानों को नुकसान हुआ। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े। गुरुवार सुबह दिन निकलते ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ा। बारिश के कारण खेतों में कृषि कार्य भी प्रभावित हुए। गन्ने की छिलाई और कटाई का काम रुकने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश शुरू क्षेत्र में संचालित गन्ना कोल्हू भी बंद हो गए। किसान दिनेश कुमार, यशवीर सिंह, रोहित कुमार, रामकुमार, जमशेद, बाबूराम,...