रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: बेड़पुर गांव में एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे पांच लोगों को ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से पकड़ लिया। टीम की कार्रवाई के बाद मामले में पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ऊर्जा निगम के अवर अभियंता गोपाल सैनी ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि बेड़पुर क्षेत्र में एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...