रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखपुरी निवासी एक महिला ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि बेटा नशे की हालत में घर पहुंचकर परिवार के लोगों से गाली गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। शनिवार की शाम उसने अपने पिता के साथ मारपीट कर दी। साथ ही घर से बाहर निकालने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि बेटा नशे की लत पूरा करने के लिए घर से पैसे भी चोरी कर रहा है। महिला ने पुलिस से बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...