रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। कस्बा बिहारीगढ़-तेलपुरा रोड से ग्राम टांडा और बनवाला को जोड़ने वाला करीब 2 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाली का शिकार है, सड़क पर उखड़ी कंक्रीट नुकीले पत्थर और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों का सफर जोखिम भरा हो गया है। ग्राम टांडा, बनवाला, बंजारेवाला और मनोहरपुर के ग्रामीण रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं लेकिन हर मोड़ पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर कई तीखे मोड़ है जहां सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने पर दो पहिया वाहन सवार संतुलन खोकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक कई लोग इस मार्ग पर फिसल कर घायल हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...