रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: भगवानपुर। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर की करीब सौ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कृषि भूमि को फर्जी सोसाइटी के जरिए अवैध रूप से बेचने के बहुचर्चित मामले में एक और आरोपी ने अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में चुड़ियाला निवासी सुधीर त्यागी की शिकायत पर 22 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि चुड़ियाला निवासी दुष्यंत त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी सोसाइटी बनाकर बीडी इंटर कॉलेज की कृषि भूमि का अवैध तरीके से सौदा कर दिया। मामले में पुलिस ने दुष्यंत त्यागी समेत 11 लोगों को नामजद किया है। मुख्य आरोपी दुष्यंत त्यागी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...