रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: मंगलौर। झबरेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीकॉम में पढ़ रही उसकी बेटी 29 सितंबर को लंढौरा के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। बताया कि उसी दिन कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में वह दो सहेलियों के साथ दिखाई दी थी। इसके बाद दोनों सहेलियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...