रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: रुड़की। रुड़की निवासी पार्थ चड्ढा और उनके भाई पुण्य चड्ढा ने पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स में प्रथम स्थान हासिल किया। विवि में आयोजित दीक्षांत समारोह में दोनों भाइयों को डिग्री प्रदान की गई। साथ ही उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। दोनों की सफलता से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर शहर के तमाम लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...