रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बीएसएम डिग्री कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की घोषणा से कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और शिक्षा सचिव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस उपलब्धि की प्रतीक्षा कर रही थी। सरकार ने इस सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मनोहर लाल शर्मा ने अपना जीवन बीएसएम शिक्षण संस्थान को समर्पित किया था। आज उनके प्रयासों का परिणाम विश्वविद्यालय के रूप में सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...