रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामनगर क्षेत्र में लेबर चौक से तुषार गेट मार्ग पर बनाया गया नाला लोगों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। नाले की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उसके पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नाले में पूरे वर्ष गंदा पानी जमा रहता है और बारिश के दिनों में मार्ग पर जलभराव हो जाता है। लोगों का कहना है कि निकासी की व्यवस्था किए बिना नाले का निर्माण करना सरकारी धन की बर्बादी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...