Roorki News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा सिटी अस्पताल सील
रुडकी, अगस्त 21 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज सिसोदिया के नेतृत्व में टीम ने मक्खनपुर गांव के सिटी अस्पताल में छापेमारी की। टीम ने बिना पंजीकरण और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के संचालित हो रहे अस्पताल को सील कर दिया। बताया गया कि एक व्यक्ति ने सीएमओ को लिखित शिकायत देकर सिटी अस्पताल में बरती जा रही अनियमितताओं की जानकारी दी थी। शिकायत में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले में सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.