रुडकी, सितम्बर 23 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को ग्राम बिझौली में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में प्रस्तावित विशाल हॉल और मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। दोनों कार्यक्रमों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पहार पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...