रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को कलियर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कई मोहल्लों में एक साथ छापेमारी कर सीधे बिजली लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए करीब 32 लोगों को पकड़ा। कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

चेकिंग टीम का नेतृत्व उपखंड अधिकारी अनिता सैनी, अनुभव सैनी, ओमपाल सिंह और अवर अभियंता गोपाल सैनी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के कई मोहल्लों में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान करीब 32 घरों में बिजली के तारों पर कटिया डालकर सीधे लाइन से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने मौके पर बिजली चोरी के मामले पकड़े।

अगले कदम उपखंड अधिकारी अनिता सैनी और अनुभव सैनी ने बताया कि कलियर क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी की श...