रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। क्षेत्र में अंडरग्राउंड विद्युत कार्य के दौरान बिजली विभाग के ठेकेदार पर करीब 35 मीटर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सैकड़ों परिवारों के सामने सीवर व्यवस्था प्रभावित होने की समस्या खड़ी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता मोहित राणा ने मौके पर जेसीबी से खुदाई करवाकर क्षतिग्रस्त लाइन का निरीक्षण किया और तकनीकी जांच रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट सहायक अभियंता जुनैद गौड को सौंपी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...