रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: लंढौरा। लंढौरा स्थित बिजलीघर पर बुधवार को उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया कि बिजली उपभोक्ता बिल, कनेक्शन और अन्य समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए बिजलीघर परिसर में शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों के सामने रखें। मौके पर समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...