Roorki News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू के योगदान को किया याद, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह के कारण ही उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं, नदी घाटी परियोजनाओं और भारी उद्योगों की स्थापना के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को गति देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.