रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश के चलते अधिकांश छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच सके। इससे सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षाएं लगभग खाली नजर आईं। कई स्कूलों में उपस्थिति इतनी कम रही कि माहौल छुट्टी जैसा दिखाई दिया। सुबह स्कूल खुलने के समय से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में अभिभावकों ने छोटे बच्चों को भीगने से बचाने के लिए घर पर ही रोक लिया। स्कूलों में छात्रों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। कम उपस्थिति के कारण नियमित पढ़ाई भी प्रभावित रही। शिक्षकों ने बच्चों की संख्या कम होने और उनके उत्साह को देखते हुए दिनभर विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियां कराईं। यह भी पढ़ें- Roorki News: 84 मिमी बारिश से तरबतर हुआ रुड़की, सामान्य से 5.4 डिग्र...