रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। गुरुवार को बारिश से लक्सर कस्बे में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। रायसी रोड ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदार मुकेश अग्रवाल, संजय प्रजापति, पप्पू प्रजापति और मनीष कुमार ने बताया कि बारिश होते ही सर्विस लेन पर जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से दुकानदारों के साथ ही यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...