रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। धान की फसल पकने के समय बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खेतों में खड़ी पकी फसल बारिश में भीगने से दाने काले पड़ने, फफूंद लगने और बालियों में ही अंकुरण होने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसानों को उत्पादन के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनिवार सुबह से हो रही बारिश के बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई है। जनपद में इस समय करीब 12,760 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल तैयार खड़ी है। किसानों का कहना है कि पकाव के समय बारिश होने से धान की बालियां पानी और नमी के कारण भारी होकर जमीन पर गिर सकती हैं। यह भी पढ़ें- तेज हवा संग फसलों पर आफत बनकर बरसी बारिश इससे कटाई में परेशानी के साथ दाने झड़कर खेत में गिरने का खतरा भी रहता है। यह भी पढ़ें- बारिश और तेज हवा ने धान की फसल...