रुडकी, अक्टूबर 11 -- Roorki News: रुड़की में रविवार को मौसम बदलने के बाद हुई बारिश ने अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आए युवाओं की परेशानी बढ़ा दी। भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं के ठहरने के लिए लगाए गए टेंट में बारिश का पानी भर गया। इससे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टेंट में पानी भरने से उनके सामान और बिस्तरों के भीगने का खतरा पैदा हो गया। रुड़की के बीईजी एवं सेंटर में पांच से 23 अक्तूबर तक अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। भर्ती में विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी भी शामिल हो रहे हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए सोमवार को पहुंचने वाले युवा रविवार को ही रुड़की पहुंच गए। भर्ती के लिए दूर-दराज के जिलों से पहुंचे युवाओं के सामने बारिश के कारण ठहरने की समस्या खड़ी हो गई है।

बारिश से अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी शारीरिक दक्ष...