रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश का असर रुड़की रोडवेज डिपो की आय पर भी पड़ने लगा है। बारिश के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आने से रोडवेज को हर दिन करीब दो से तीन लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार गिरती आय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भी चिंता बढ़ गई है। रुड़की रोडवेज डिपो में वर्तमान समय में करीब 44 बसों का संचालन किया जा रहा है। सामान्य दिनों में डिपो की प्रतिदिन की औसत आय करीब साढ़े सात से आठ लाख रुपये के आसपास रहती है, लेकिन एक जुलाई से स्कूल खुलने और यात्रा सीजन में कमी आने के बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें इसके बाद लगातार हो रही बारिश ने निगम की परेशानी और बढ़ा द...