Roorki News: बारिश थमी फिर भी टपकती रही जीआरपी की छत
रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बारिश थमने के बाद भी जीआरपी कार्यालय की छत से पानी टपकता रहा। कार्यालय के कमरों में पानी जमा होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। शनिवार को सफाईकर्मी कार्यालय के अंदर जमा पानी को बाहर निकालता नजर आया। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के बाद कमरों में पानी जमा हो गया था। बारिश रुकने के काफी देर बाद भी छत से पानी टपकता रहा। इसके चलते फर्श पर पानी जमा रहा और सफाईकर्मी को पानी बाहर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जीआरपी कार्यालय में लंबे समय से छत की स्थिति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बारिश के दौरान पानी टपकने से कार्यालय के जरूरी दस्तावेज और सामान भी प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.