Roorki News: बारिश थमी तो घटा गंगा-सोलानी का जलस्तर, बाढ़ का खतरा टला
रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। मैदानी क्षेत्र में बारिश बंद होने के बाद गंगा और सोलानी नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। नदी का पानी उतरने से गंगदासपुर क्षेत्र की कॉलोनियों और आसपास की आबादी से बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। पानी आबादी से दूर हो गया है, हालांकि आसपास के खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है। इससे किसानों की चिंता बनी हुई है। पिछले दिनों लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था। नदी का पानी आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। अब बारिश थमने और जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में दोबारा तेज बारिश नहीं हुई तो बाढ़ की स्थिति पैदा होने की संभावना कम है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.