Roorki News: बारिश के बाद निकली तेज धूप, उमस से दिनभर बेहाल रहे लोग
रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों का दिनभर बुरा हाल कर दिया। दोपहर होते-होते गर्मी और चिपचिपी उमस के कारण बाजारों में भीड़ कम रही, जबकि लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते नजर आए। बीच-बीच में चली हवा से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस कम नहीं हुई। ग्रामीण अंकित चौधरी, कपिल चौधरी, अरविंद शर्मा और दीपक ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम का यही मिजाज बना हुआ है। सुबह बारिश और फिर तेज धूप निकलने से उमस लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.