Roorki News: बारिश के बाद उभर आए सड़कों के जख्म, कहीं धंसी सड़क तो कहीं बने जानलेवा गड्ढे
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: तीन दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश का पानी शहर से उतर चुका है, लेकिन अब इसकी मार सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है। कई प्रमुख मार्गों पर सड़कें धंस गई हैं, जबकि जगह-जगह गहरे गड्ढे बनने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही वाले इन मार्गों पर वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति नेहरू स्टेडियम से गंगनहर पुल जाने वाले मार्ग की है, जहां सड़क किनारे कई गहरे गड्ढे बन गए हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में रुड़की तिराहे से बोट क्लब जाने वाली सड़क भी एक स्थान पर धंस गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। डीएवी रोड पर बसंत मंदिर के सामने भी सड़क धंस गई है। हादसों से बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने वहां पेड़ की टहनियां लगा दी हैं। लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.