Roorki News: बाकरपुर की सड़कों पर जमा दूषित पानी बना मुसीबत, ग्रामीण परेशान
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: सुल्तानपुर, संवाददाता। बाकरपुर गांव की मुख्य सड़कों पर जमा दूषित पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। जल निकासी की व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह जलभराव है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण मच्छर-मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.