रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। हरिद्वार-मंगलौर बाईपास पर नगला इमरती के पास दो चलती कारों में अचानक आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रुड़की फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। यह भी पढ़ें- रुड़की में चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान यह भी पढ़ें- Dehradun News: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कार में लगी अचानक आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...