रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम पर जा रहे एक श्रमिक की बाइक फिसल जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने श्रमिक राहुल निवासी नया गांव, जनपद सहारनपुर को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रमिक रविवार की सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल स्थिर है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...