रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: चंदन पैलेस में कपड़ों की सेल में खरीदारी करने पहुंचे एक परिवार को करीब 20 मिनट बाद पार्किंग में उनकी बाइक नहीं मिली। पुलिस के अनुसार 28 जून को मोहम्मद आदिल अपनी बहन आफरीन के साथ कपड़ों की सेल में खरीदारी करने पहुंचा था। परिवार खरीदारी करने के बाद जब पार्किंग में पहुंचा तो बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यिारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...