रुडकी, अक्टूबर 2 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रजत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके पिता धूम सिंह सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान गांव का सचिन तेज रफ्तार बाइक से आया और गलत दिशा में जाकर उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद सचिन ने अपने भाई सोहित, रोहित, गुलाब और सोलांकी के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज कर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...