रुडकी, सितम्बर 9 -- Roorki News: कलियर। रुड़की-महेवड़ के बीच कांवड़ पटरी मार्ग पर बुधवार को बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राजू और उसका दोस्त नीरज, निवासी ज्वालापुर, घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...