रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर-रुड़की मार्ग पर बहादरपुर रेलवे फाटक पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई घंटे तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। रक्षाबंधन के चलते भाइयों को राखी बांधने जा रहीं महिलाएं बी जाम में फंसी रहीं। दोपहर के समय तेज धूप में जाम में फंसे राहगीर और महिलाएं काफी देर तक परेशान रहे। सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक होने और रेलवे फाटक के आसपास जगह कम होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई। चौपहिया वाहनों की लंबी कतार लगने से लक्सर-रुड़की मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- Roorki News: बस अड्डे पर उमड़ी बहनों की भीड़, खचाखच भरी रहीं बसें ग्रामीण श्याम कुमार, संदीप कुमार, सुधीर चौधरी और ज्ञानचंद चौधरी आदि ...