Roorki News: बस का इंतजार कर रही युवती से छेड़छाड़
रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे के परिसर में शनिवार को बस का इंतजार कर रही एक युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर युवक वहां से जाने लगा, लेकिन इसी दौरान युवती को छोड़ने आए उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान युवक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नगर निवासी युवती शनिवार को कोटद्वार जाने के लिए रुड़की रोडवेज बस अड्डे पहुंची थी। वह परिसर में बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां घूम रहा एक युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने इसका विरोध करते हुए युवक को फटकार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.