रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। तापमान में लगातारउतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, नजला और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन तीन सौ से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या वायरल संक्रमण से पीड़ित लोगों की है। मरीजों का कहना है कि सर्दी-जुकाम और बुखार की परेशानी तीन दिन से लेकर एक सप्ताह तक बनी रह रही है। लंबे समय तक बीमारी रहने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में वायरल फीवर आने से सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...